प्रेस नोट दिनांक 21.09.2021 थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
*फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर थाना कैण्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

         श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या श्री शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन व पर्यवेक्षण मे ASP/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री पलाश वंसल के नेतृत्व मे थाना कैण्ट के प्रभारी निरीक्षक व थाना कैन्ट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान दिनांक 20.09.2021 को थाना क्षेत्र कैन्ट जनपद अयोध्या क्षेत्रान्तर्गत स्थित सहादतगंज बैरियर से अभियुक्त आलोक कुमार कश्यप पुत्र यतीन्द्र नाथ झा के पास से सेना का फर्जी आई कार्ड बरामद हुआ जिसको दिखा कर अभियुक्त द्वारा विभिन्न स्थानो पर दिखा कर आर्थिक लाभ लिया जाता था। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 355/2021 धारा 420/170 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । 

*गिरफ्तार अभियुक्त* – आलोक कुमार कश्यप पुत्र यतीन्द्र नाथ झा निवासी वार्ड नं0 17,भगवती गोयल गर्ल्स हाईस्कूल के पीछे,हटखोला कम्पाउन्ड, थाना फोरबिन्सगंज, जिला अररिया, बिहार 
*बरामदगी* –  सेना का फर्जी आई कार्ड ।

*पंजीकृत अभियोग*  - मु0अ0सं0 355/2021 धारा 420/170 भादवि थाना कैन्ट

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*  –
1. SHO श्री अरुण प्रताप सिह प्रभारी निरीक्षक थाना कैन्ट
2. उ0नि0 श्री विवेक कुमार राय 
3. उ0नि0 श्री संदीप कुमार त्रिपाठी
4. का0 विशाल सरोज
5. का0 कृष्णवीर
6. म0आ0 नेहा सिह


👇

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने