पुलिस लाइन की आदर्श बैरक में मंगलवार रात सिपाही बब्बन राम (55) ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। बैरक में मुख्य गेट से प्रवेश करते ही बड़े हॉल में अन्य पुलिसकर्मी सोए हुए थे। इसी हाल से निकली सीढ़ी की रेलिंग से बंधे फंदे में बब्बन राम लटकते मिले। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिसकर्मी जगे तो बब्बन का शव लटकता देख सन्न रह गये। तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई। एसीपी कैंट रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या है। उसकी रात में घरवालों से फोन पर बातचीत में कहासुनी भी हुई थी।

हॉल की सीढ़ी की रेलिंग के सहारे रस्सी का फंदा गले में डालकर बब्बन राम कूद गया था। रात में 12 से दो बजे के बीच की घटना बताई जा रही है। उस समय हॉल में 12 तख्त पर सोए पुलिसकर्मियों और पास की बैरक नंबर दो के पुलिसकर्मियों को भनक भी नहीं लगी। रात में एक बार तेज आवाज आई तो पुलिसकर्मियों ने सोचा कि कुछ गिरा होगा। सुबह बैरक नंबर दो से पुलिसकर्मी बाहर निकले, तो बब्बन को लटका देखा। उसे उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सुबह सूचना मिलते ही सिगरा में रहने वाले भाई कांता प्रसाद पहुंचे। कांता राजगीर हैं। इसके बाद घर पर सूचना दी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने