*सुनील कुमार को मिला रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान*

बहराइच। अखिल भारतीय साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित रामसेवक शुक्ल जी की स्मृति में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में विकास क्षेत्र नवाबगंज में कार्यरत ए.आर.पी. सुनील कुमार को उनके प्रथम काव्य संग्रह  "खुशियों की तलाश में" के लिए रामधारी सिंह दिनकर स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2019 में लखनऊ के रश्मि प्रकाशन से प्रकाशित इस काव्य संग्रह में सुनील कुमार की चुनिंदा 80 रचनाएं शामिल हैं।पेशे से शिक्षक सुनील कुमार के अब तक कुल तीन एकल काव्य संग्रह व  पन्द्रह साझा काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। गौरतलब है कि सुनील कुमार की पांच दर्जन से भी अधिक रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं तथा देश- प्रदेश की साहित्यिक संस्थाओं व मंचों द्वारा दो सौ से भी अधिक सम्मान पत्र प्राप्त हो चुके हैं। सुनील कुमार की कई रचनाएं आकाशवाणी केंद्र लखनऊ से भी प्रकाशित हो चुकी हैं।



हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने