***डॉक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ**
*जनपद अयोध्या समाचार*
*खास ख़बरे*


*अयोध्या।*-आज से अयोध्या में जुटेंगे देशभर के महापौर, शुरू हो रहा है अखिल भारतीय महापौर परिषद का दो दिवसीय सम्मेलन। सम्मेलन में देशभर के 70 महापौर होंगे शरीक। यह कार्यक्रम दो दिवसीय 12 व 13 सितंबर को होटल पंचशील में चलेगा। सम्मेलन में यूपी के अलावा मध्य प्रदेश गुजरात महाराष्ट्र बिहार पंजाब राजस्थान केरल हरियाणा पश्चिम बंगाल तमिलनाडु व उड़ीसा से शामिल होंगे महापौर। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन  करेंगे अध्यक्षता व  महापौर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे मेजबानी।

*अयोध्या*-अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्र का बयान , राफ्ट की डिजाइन में किया गया फेरबदल , राफ्ट की मोटाई को कम कर लेयर की संख्या बढ़ाई गई , राम मंदिर की नींव में अब 48 लेयर को होगा निर्माण , 42 लेयर बनकर तैयार , 44 लेयर की नींव की थी डिजाइन , राफ्ट की डिजाइन बदलने से प्लिंथ के निर्माण होगा जल्द , 2 दिन में एक लेयर हो रही तैयार , लेयर व राफ्ट का कार्य पूरा होते ही शुरू होगा मिर्जापुर के पत्थरों से प्लिंथ का निर्माण , अक्टूबर  लास्ट तक प्लिंथ निर्माण होगा शुरू , संतो की मांग प्लिंथ निर्माण में करना चाहते है श्रमदान ।

*अयोध्या।*-उत्तर प्रदेश राइफल एसोसिएशन की तरफ से प्री स्टेट मैच दिल्ली में। अयोध्या मंडल से 13 लोगों का हुआ सेलेक्शन।भवदीय शूटिंग रेंज 13 खिलाड़ी दिल्ली के लिए आज होंगे रवाना।टीम के कोच और जिला राइफल क्लब,भवदीय शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा आज फैजाबाद दिल्ली से होंगे रवाना।

*अयोध्या।*-शारदा सहायक नहर में मां बेटे के गिरने का मामला। एसडीआरएफ़ टीम को मिली सफलता। शारदा सहायक नहर में मिला 6 वर्षीय बच्चे के शव। कल 10 सितंबर को 32 वर्षीय महिला और 6 वर्षीय बच्चे गिरे थे नहर में। पुलिस विभाग ने अपने गोताखोर और एनडीआरएफ को लगाया था सर्च के लिये।थाना क्षेत्र के ही गोयड़ी गांव के पास नहर में मिला बच्चे का शव। मां की तलाश जारी।थाना खंडासा के घटौली शुकुल का पुरवा के पास कल हुई थी घटना।

*अयोध्या।*-तपस्वी छावनी के संत परमहंस का बड़ा ऐलान।2 अक्टूबर को सरयू नदी में लेंगे जल समाधि।भारत हिंदू राष्ट्र घोषित न होने पर 2 अक्टूबर को लेंगे जल समाधि। संत परमहंस का बयान। इस महा संकल्प की पूर्ति के लिए आज मोदी चाय का किया आयोजन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परमहंस ने किया तारीफ।कहा मोदी सच्चे देशभक्त। चाय बेचकर गरीब परिवार से आज प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे। मोदी जी की देन है आज भारत विश्व गुरु के पथ पर है।मोदी जी की देन है कि चक्रवर्ती होने की विश्व में झलक पैदा कर दी। फिर से रामराज्य का माहौल बन गया है-संत परमहंस

*अयोध्या।*-उधारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट। मारपीट में मां बेटी हुई घायल।सभासद प्रतिनिधि व।उनके दो बेटे के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज। थाना पूराकलंदर के भदरसा का मामला।

*अयोध्या।*-विशेष समुदाय के युवक पर किशोरी से छेड़खानी व अपहरण का आरोप। बहला-फुसलाकर ले गया युवक।कई महीनों से कर रहा था युवक छेड़खानी।बहला- फुसलाकर भगा ले गया किशोरी को। पुलिस मामले की कर रही जांच।कोतवाली नगर में दर्ज हुआ मुकदमा। नगर क्षेत्र के अशफाक उल्ला कॉलोनी का मामला।

*अयोध्या*-6 वर्षीय किशोर के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने वाला शिवपूजन गिरफ्तार। उसरू अमौना पेट्रोल पंप के पास से पूरा कलंदर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के उसरु अमौना गांव का निवासी है शिवपूजन पुत्र राम सूरत।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने