बांदा हो महर्षि बामदेव नगर एक्शन फोरम का गठन।
बांदा। बांदा हो महर्षि बामदेव नगर एक्शन फोरम का विस्तार करते हुए 11 सदस्यीय स्वतंत्र समिति का गठन किया गया है। जिसमें त्रिवेणी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप सक्सेना संयोजक सह संयोजक मुकेश गुप्ता व मयंक शुक्ला संरक्षक मंडल में पुत्तन तिवारी, प्रमोद दीक्षित"मलय"आत्माराम त्रिपाठी, क्षेत्रीय संयोजक पुष्पेंद्र श्रीवास्तव जबकि हिम शुक्ला"मोनू"व अतुल दीक्षित युवा अभियान प्रभारी होंगे। फोरम के संयोजक अनूप सक्सेना ने बताया कि इस मुहिम हेतु अग्रिम प्रयासों के लिए संस्था से ही संबद्ध करके बांदा हो महर्षि बामदेव नगर एक्शन फोरम के नाम से कमेटी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत संपर्क एवं सोशल मीडिया आदि माध्यम से भी इस अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी मयंक शुक्ला ने बताया कि आवश्यकता महसूस होने पर उक्त समिति का आगे भी विस्तार किया जा सकता है!!
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
          रोशन कुशवाहा ( जिला संवाददाता  )

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने