उतरौला (बलरामपुर) :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस पर भाजपा कार्यालय में 71 किसानों व नौजवानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश शोध प्रमुख राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि  प्रधानमंत्री को आज पूरे विश्व में सबसे अधिक सम्मान मिल रहा है। इस महापुरुष की सोच, दिशा व दशा पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय बनती जा रही है। अन्नदाता  हमारे लिए सदैव ही अनुकरणीय रहे हैं। जवान देश के नवनिर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं। इस लिए पीएम के जन्म दिन को किसान-जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री की सोच है कि देश का किसान खुशहाल रहे। किसान सम्मान निधि प्रदान करने के पीछे यही मंशा है कि अन्न उत्पादन से बिकने के अंतराल में किसानों को आर्थिक तंगी की समस्या न हो। विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि नौजवान देश व समाज को सही दिशा व योग्य मार्गदर्शन देने में सक्षम हैं। उन्हे अपनी उर्जा का सदुपयोग कर राष्ट्र को सामर्थ्यवान बनाने के लिए करना होगा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह ने कहा कि विपक्षी दल किसानों को नये कृषि कानूनों के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार ने जो कानून लागू किए हैं उनसे किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य बिना बिचौलियों के मिलेगा। सही मायनों में किसानों को उनकी मेहनत का फल सीधे तौर पर मिलने वाला है।
 बिचौलिए अपनी दुकान बंद होने के डर से किसानों को बरगलाने में लगे हैं। कार्यक्रम को सुधीर श्रीवास्तव, अश्वनी सिंह, आलोक कुमार ने संबोधित किया। ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी अतुल कुमार, आनंद त्रिपाठी, हर्षित जायसवाल, वंदना पासवान, महिपाल चौधरी, दीपू जायसवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
असगर अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने