भेलूपुर थाने के दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पर चोर घड़ी के शोरूम का शटर चांड़कर 25 लाख रुपये का माल ले गये। शुक्रवार सुबह जब शोरूम का मालिक पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पीआरवी के पुलिसकर्मी पहुंचे। दो घंटे बाद चौकी से पुलिस पहुंची और छानबीन कर लौट गई।रवींद्रपुरी के तुषार जैन का घड़ी का शोरूम गुरुधाम चौराहे पर थी। एक माह पहले दयाल टावर के निकट शोरूम शिफ्ट किया था। शोरूम में गुरुवार को पांच लाख रुपये का माल आया था। देर रात में चोरों ने शटर चांड़कर लाखों का माल पार कर दिया। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया है कि चोरी की शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किये गये। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 2017 में भी दुर्गाकुंड क्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के सामने हीलियस शोरूम से चोरी हुई थी, जिसकी बरामदगी अगले दिन बिहार के मोतिहारी से हुई थी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने