मथुरा,राजकुमार गुप्ता || ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज मथुरा के ऑडिटोरियम में किया गया कार्यक्रम | इस कार्यक्रम के माध्यम से हाल ही में टीम के सदस्यों को सरकार व कोर्ट के द्वारा मथुरा न्याय स्थाई लोक अदालत के सदस्य के रूप में सुश्री प्रतिभा , किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य के रूप में श्रीमती वंदना शर्मा व सतीश शर्मा के सदस्य चुने जाने पर समिति की तरफ से सम्मानित किया गया ,साथ ही कोरोना काल के अंतर्गत पुलिस के द्वारा किए गए समाज के लिए सराहनीय कार्य के लिए बीएसए पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप कुमार के साथ को किया गया कोरोना योद्धा 2021 सम्मान से सम्मानित | ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने समिति की टीम को पुनर्गठित करते हुए मुख्य संरक्षक के रूप में विधायक पूरन प्रकाश संरक्षक पूर्व विधायक ठाकुर कुशल पाल सिंह संरक्षक कुंवर नरेंद्र सिंह संरक्षक एडवोकेट नरेंद्र सिंह चौधरी के साथ  महिला प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तीसरी बार श्रीमती श्वेता शर्मा को बनाया गया , प्रथम युवा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अर्जुन पंडित, महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल अध्यक्ष जमुना शर्मा, जिला अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, युवा जिला अध्यक्ष हरवीर चौधरी, युवा अध्यक्ष ललित अग्रवाल महिला महानगर अध्यक्ष सरोज गोला, को बनाया गया |  कार्यक्रम का संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया | कार्यक्रम में बृजेश शर्मा, दीपक  वर्मा, हेमंत अग्रवाल लोकेंद्र चौधरी, मनीष शर्मा, नमन पांडे अर्पित अग्रवाल ,मुकेश गुप्ता ,प्रवीण मिश्रा मोहित गौड़ ,दीपेश चौधरी, नारायण सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने