अंबेडकर नगर ÷ केन्द्र सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ प्रदेश के सभी जनपदों में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक वितरण केंद्रों पर किया गया। प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ सभी गरीब परिवारों को दीपावली तक निःशुल्क प्राप्त होगा।प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब परिवारों को योजना के अनुसारनिःशुल्क खाद्यान्न वितरित कर गरीब परिवारों को  बहुत बड़ा राहत पहुंचाया है।
     उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ  अकबरपुर नगर के बीजेगांव स्थित कोटेदार शत्रुघन चौहान के सार्वजनिक वितरण प्रणाली के कोटे का फीता काटकर उद्घाटन और योजना के अनुसार राशन वितरित करने के उपरान्त लाभार्थियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।अपर आयुक्त,जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन,मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा,चेयरमैन सरिता गुप्ता,जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश वर्मा,मण्डल अध्यक्ष अशोक चौधरी,अरविंद सिंह डिम्पू की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजना है कि कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं सोए सभी को भोजन अवश्य मिले।डाक्टर त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित किए जा रहे जन कल्याण की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है।भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के 15 करोड़ गरीब परिवारों को प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ मिलेगा।
       प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत जनपद के सार्वजनिक वितरण केंद्रों(कोटों)पर कोटेदारों के साथ उपस्थित रहकर उद्घाटन और अन्न वितरण करने में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,विधायक संजू देवी वा अनीता कमल,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,रमा शंकर सिंह,ग्राम्य विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,ब्लाक प्रमुख निर्मला सिंह,संजय सिंह,अनिल वर्मा,गौरव सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,डाक्टर राणा रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज़, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेन्द्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा, जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र, सोशल मीडिया शास्वत मिश्र, दीपक तिवारी,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,के के मिश्रा,रमापति मौर्य,उपमा पाण्डेय,घिसियावन मौर्य,अभिषेक कन्नौजिया,जावेद मलिक,डाक्टर हिमांशु गुप्ता,अरविन्द उपाध्याय,प्रहलाद वर्मा,अशोक उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य,संजीव मिश्र,सुनील गुप्ता,आनन्द श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी, हरिदर्शन राजभर,सुभाष वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,अभिषेक निषाद,रणंजय सिंह रवि,रवि सिंह चौहान,भगवान पाण्डेय,अमित गिरि,अनिल वर्मा,राजेश सिंह बबलू,अमित पाण्डेय,राकेश तिवारी,सुधांशुत्रिपाठी,ज्ञानप्रकाश मोदनवाल,सुरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने