प्रयागराज में गंगा के जलस्तर बढ़ने की गति मंगलवार से धीमी होनी शुरू हो गई थी। पहले आधा और अब करीब एक सेंमी. प्रतिघंटे के हिसाब से जलस्तर घट रहा है। बाढ़ नियंत्रण खंड कंट्रोल रूम के मुताबिक बुधवार को गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 80.24 मीटर, छतनाग, झूसीं में 79.19 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 79.84 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। प्रयागराज में दोनों नदियों के खतरे का निशान 84.73 मीटर पर है। कंट्रोल रूम के मुताबिक पहले जो 5 से 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा था। जबकि यमुना का जलस्तर अभी स्थिर बना हुआ है शनिवार और रविवार को हुई झमाझम बारिश से नदियों में उफान ला दिया था। पांच से 10 सेमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने लगी थी। जिससे कछारी इलाके में बसे लोगों में डर समा गया था। खासकर नदियों के किनारे की कटान देखकर लोग ज्यादा सहमे हुए थे। मंगलवार से रफ्तार धीमी पड़ने से कछारी इलाके में बसे लोगों ने राहत की सांस ली है 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने