उत्तर प्रदेश में छ‍ोटी पार्टियों के मोर्चे का नेतृत्व करने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद किसी तरह के गठबंधन से उन्होंने इनकार करते हुए इसे शिष्टाचार भेंट बताया। लेकिन दो घंटे बाद ही ओमप्रकाश राजभर के सुर बदल गए। उन्होंने भाजपा को समर्थन और गठबंधन की बात कह दी। उन्होंने इसके लिए शर्त रख दी है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि दोनों दल 2022 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।

ओमप्रकाश राजभर ने पहले भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना को “नगण्य” बताया था और दावा किया था कि उनकी पार्टी ही अगले साल चुनावों में भाजपा को “नेस्तनाबूद” करेगी।राजभर ने हालांकि बाद में सत्ताधारी दल के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज नहीं किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये हमारी कुछ शर्तों को मान ले तो गठबंधन किया जा सकता है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने