*अयोध्या।*

*बढ़ती महंगाई, पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर  कांग्रेस पार्टी ने बीकापुर तहसील मुख्यालय पर  किया धरना प्रदर्शन।*
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बीकापुर तहसील पर संपन्न हुआ धरना प्रदर्शन। महंगाई, पेट्रोल डीजल में वृद्धि, महिला उत्पीड़न, किसानों  की समस्या सहित कई मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने कहा कि इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है ऊपर से महंगाई बेलगाम है, पेट्रोल डीजल गैस के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम जनता परेशान हो चुकी है, सरकार जब तक  बढ़ती महंगाई पर काबू नहीं करेगी जब तक हमारी पार्टी धरना प्रदर्शन करती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, राजेंद्र सिंह , संजय तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा सिंह, बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस मौजूद रहे।------+++डॉक्टर ए०के०श्रीवास्तव, अयोध्या ब्यूरो चीफ+++

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने