माता शीतला का जलाभिषेक करने के बाद अब गंगा धीरे-धीरे उतरने लगी हैं। पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह से घटना शुरू हो गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा में एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घटाव हो रहा है। रात नौ बजे गंगा का जलस्तर 67.37 मीटर दर्ज किया गया है। 24 घंटे में गंगा में 25 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गई है।

सुबह से गंगा के जलस्तर में गिरावट होने से तटवासियों ने राहत की सांस ली है। गंगा व वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को जलस्तर में कमी आने से राहत मिली है। जलस्तर घटाव के बावजूद प्रशासन की सतर्कता बनी हुई है। जल पुलिस और एनडीआरएफ जवानों की तटवर्ती इलाकों में गश्त जारी है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने