आगरा |
पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल विस्तार में आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल का नाम भी सम्मिलित है। पांचवी बार के सांसद उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके है।एसपी बघेल दिल्ली पहुंच चुके हैं।और बैठक में सम्मलित हैं। बघेल समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले एसपी एसपी सिंह के नाम पर मुहर लगाकर आगामी 2022के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक समीकरण साधने का पूरा प्रयास किया जाएगा एसपी सिंह बघेल को 1998 में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें जलेसर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा था।और सफलता भी मिली। इसके बाद एसपी सिंह बघेल ने मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 1999 व 2004 में सपा की टिकट से ही लोकसभा गए थे। इसके बाद वे बसपा में सम्मलति हुए और मुख्यमंत्री मायावती ने एसपी सिंह बघेल को राज्यसभा का सदस्य बनाया था।वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। गृहमंत्री अमित शाह के करीबी कहे जाने वाले एसपी सिंह बघेल को भाजपा ने ज्वाइन करते ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टूंडला विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया। जीत हासिल कर वे सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का हिस्सा भी बने। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा में घमासान मचा था। तत्कालीन आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया और फतेहपुर सीकरी सांसद चौधरी बाबूलाल में वाक युद्ध छिड़ा था। टिकट निर्धारण से पहले भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने आगरा में दो दिन का डेरा डाला था। इसके बाद मौजूदा सांसद कठेरिया का टिकट काट कर एसपी बघेल को आगरा लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया चुनाव से पहले उनके मोदी मंत्रीमंडल में सम्मिलित होने की पूरी उम्मीद थी।लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। मंत्रीमंडल विस्तार में उन्होंने अपनी जगह बना ही ली है।

रिपोर्ट राजकुमार गुप्ता
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know