बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा(60) पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा खेती का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह 9 बजे घर पर थे। पत्नी निर्मला देवी(50) खाना बना रही थी। बैजनाथ भी भोजन करने के लिए उसी के पास बैठा था। तभी मकान की एक तरफ की दीवार के कुछ टुकड़े महिला के ऊपर गिरने लगे।बैजनाथ पत्नी को बचाने के लिए जैसे उठा, तभी दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। अचानक दीवार गिरते देख पड़ोस की दो लड़कियां प्रीति(19) और चांदनी(20) बचाने के लिए मौके पर पहुंच गई। तभी अचानक दूसरे तरफ की भी दीवार गिर पड़ी।जिससे मकान के मलबे में सभी लोग दब गए। इनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे से निकाल कर उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने बैजनाथ को मृतक घोषित कर दिया। तीनों को बाबतपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पत्नी निर्मला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की तीन लड़कियां और एक लड़का है। इसमें दो बड़ी लड़कियों की शादी हो चुकी है, जो अपनी ससुराल में हैं। वहीं, एक लड़की अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। लड़का दीपक विश्वकर्मा(15) है, जो घटना के दौरान मौके पर नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने