अंबेडकरनगर में विशेष रूप से 3 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रही आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के उप जिला अध्यक्ष अंबेडकरनगर संतोष कुमार कसौधन ने अपनी वृक्षारोपण कर अपनी 25वीं सालगिरह को मनाया। संतोष कुमार कसौधन जहांगीरगंज ब्लॉक के फतेहपुर खास ग्राम सभा के निवासी हैं जिनके पिताजी श्री मिश्रीलाल कसौधन और माता श्रीमती धनपत्ती देवी एक सामाजिक जीवन व्यतीत कर अपने बच्चों को अच्छा संस्कार दिया। संतोष कुमार कसौधन 4 पुत्री(प्रिया कसौधन,सुप्रिया कसौधन, नव्या कसौधन,परी कसौधन) तथा एक पुत्र (प्रिंस कसौधन) है। जिनको संतोष कुमार कसौधन समुचित शिक्षा तथा अच्छे संस्कार दिए। विशेष तौर पर संतोष कुमार कसौधन एक बड़े पैमाने पर किराने की दुकान चलाते हैं पर संतोष कुमार कसौधन इस समय एक सामाजिक चेहरे के रूप में प्रसिद्ध है। अभी विगत 5 दिनों पहले संतोष कुमार कसौधन जी ने बढ़ते कोविड-19 को देखते हुए अपनी आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के तत्वाधान में जहांगीरगंज बावली चौक पूरे चौराहे को एक एक दुकान को सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज करने का कार्य किया। संतोष कुमार कसौधन से इस बात पर चर्चा करने पर पता चला उनके विचार में यह सालगिरह के अवसर पर वृक्षारोपण करने का विचार इसलिए आया क्योंकि वह सामाजिक संस्था आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के उप जिला अध्यक्ष हैं और संस्था का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण पर कार्य करते हैं जो इस समय हमारे देश की विकट समस्या है पर्यावरण स्वच्छ ना होने के कारण ही तमाम बीमारियों का सामना आम जनमानस को करना पड़ रहा है इन सभी बातों के साथ उन्होंने आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान को धन्यवाद कहा कि जिसके मुख्य उद्देश्य से इनके मन में इस प्रकार की भावना का संचार हुआ। मौके पर संस्था के अध्यक्ष घनश्याम उपाध्यक्ष चंद्रबली मौर्य कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सचिव रोहित कुमार व्यवस्थापक सुनील कुमार प्रदेश सलाहकार गौरीश कुमार मंडल अध्यक्ष अयोध्या रमेश मौर्य सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने