मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा में मिट्टी की ढाय गिरने की दुर्घटना 
में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए 
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश

लखनऊ: 31 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा की किरावली तहसील के तहत ग्राम रूनकता में मिट्टी की ढाय गिरने की दुर्घटना में बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिये हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने