नव नियुक्त 35 नलकूप चालकों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र 
चित्र संख्या 01 से 06 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 09 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश अधीनस्त सेवा चयन आयोग द्वारा सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के नव चयनित 3209 नलकूप चालकों को लखनऊ में वीडीयो काॅन्फ्रेसिंग माध्यम से मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना विज्ञान केन्द्र(एनआईसी) के वीडीयो कांफ्रेसिंग कक्ष में सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोड़, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा द्वारा जनपद बहराइच में नव नियुक्त 35 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। 
नवनियुक्त नलकूप चालक नूपुर मिश्रा, योगिता तिवारी, शिखा, प्रिया, हर्षिता वर्मा, आरती देवी, अनिल कुमार, अंजनी सिंह, गोपाल वर्मा, विष्ण कुमार मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, हरिओम जायसवाल, मनोज कुमार वर्मा, गायत्रीधर पाण्डेय, सरूज कुमार गोड़, पूनम यादव, अभय मिश्रा, सूजर कुमार श्रीवास्तव, अंबुज सिद्धार्थ श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पाण्डेय, सुरेश कुमार, श्रीमती पूजा वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, प्रीती राजपूत, मोहित कुमार सिंह, दीपक कुमार, धीेरेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, अमित सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह सेंगर, आशीष कुमार श्रीवास्तव, नवनीत प्रताप सिंह, सदंीप कुमार तथा अमित यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिशाषी अभियन्ता नलकूप खण्ड बहराइच कमलेश कुमार व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।  
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सीएचसी व मुख्यमंत्री सुपोषण घरों में चाक-चैबन्द व्यवस्था के लिए नामित किये गये महिला नोडल अधिकारी 
चित्र संख्या 07 से 08 तथा फोटो कैपशन। 
बहराइच 09 दिसम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व मुख्यमंत्री सुपोषण घर में चिकित्सा सुविधा, बिजली, पानी, शौचालय, भोजन, हीटर, साफ बेडशीट, साफ सुथरा कमरा, टीवी व सुरक्षा आदि की शासन के मंशानुसार चाक-चैबन्द व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने, सीएचसी में डिलेवरी के उपरान्त माॅ एवं बच्चे को 48 घंटे तक रूकने तथा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बच्चों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र्रवार महिला अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता को सीएचसी शिवपुर, वीडीओ फखरपुर पूजा चैधरी को फखरपुर, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रीती पाण्डेय को तजवापुर, सीडीपीओ एश्वर्या मिश्रा को रिसिया, विमला कुमारी को नानपारा, रूपाली सिंह को जरवल, सीमा इजराइल को महसी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र अन्नया सिंह को विशेश्वरगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चित्तौरा की वार्डेन इरफाना तस्नीम को चित्तौरा, वार्डेन सुमन देवी को पयागपुर, वार्डेन योगिता त्रिपाठी को चर्दा, वार्डेन सावित्री पाल को मोतीपुर, वार्डेन पूनम चैधरी को कैसरगंज तथा वार्डेन पूनम देवी को सीएचसी हुजूरपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रथम भरण पर स्वास्थ्य केन्द्रों एवं मुख्यमंत्री सुपोषण घर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आख्या उपलब्ध कराये। इसी प्रकार दूसरे भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों पर रात्रि विश्राम कर सीएचसी में डिलेवरी के उपरात माॅ और बच्चें को 48 घंटे तक रूकने से सम्बन्धित समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आख्या उपलब्ध करायें जिसके आधार पर माॅ और बच्चें को शासन के मंशानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डा. राजेश मोहन श्रीवास्तव, डीपीओ जी.डी. यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का आगमन 11 दिसम्बर को 
बहराइच 09 दिसम्बर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार 11 दिसम्बर 2020 को पूर्वान्ह 10ः45 बजे ग्राम रिठौड़ा व 11 बजे ग्राम परसा, थाना जरवलरोड में वैवाहिक कार्यक्रम में, 11ः10 बजे विकास खण्ड जरवल व 11ः55 बजे विकास खण्ड कैसरगंज में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम, अपरान्ह 12ः30 बजे ग्राम पवनी थाना कैसरगंज में वैवाहिक कार्यक्रम तथा 01 बजे विकास खण्ड फखरपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होगें। 
सहकारिता मंत्री श्री वर्मा अपरान्ह 02 बजे ग्राम ससना, 02ः40 बजे ग्राम नकौड़ा, 03ः10 बजे ग्राम लालपुर जलालपुर, 03ः35 बजे ग्राम कुण्डासपारा थाना फखरपुर में वैवाहिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपरान्ह 04ः30 बजे निरीक्षण भवन लो.नि.वि. बहराइच पहुंचकर सुविधानुसार स्थानीय भ्रमण, अव्यवस्थान एवं रात्रि विश्राम करेंगे। श्री वर्मा 12 दिसम्बर को स्थानीय भ्रमण एंव रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन लो.नि.वि. में कर 13 दिसम्बर 2020 को अपरान्ह 02ः00 बजे बाराबंकी के लिए प्रस्थान करेंगे। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी वीआईपी नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश ने दी है।

ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
02 से अधिक शस्त्र नहीं रख सकेगा कोई भी शस्त्रधारी
सभी 03 शस़्त्र लाइसेंस धारकों का तीसरा शस्त्र लाइसेंस होगा निरस्त
अपनी पसन्द के 02 शस्त्रों को छोड़कर तीसरे को करना होगा जमा
बहराइच 09 दिसम्बर। जिला मजिस्ट्रेट शम्भु कुमार ने जनपद बहराइच के समस्त शस्त्र धारकों को निर्देशित किया है कि जिनके पास 03 अग्न्यायुध हैं वह 02 अग्न्यायुध अपने पास रखते हुए 01 अग्न्यायुध शीघ्र सम्बन्धित थाने के मालखाने में अथवा शस्त्र विक्रेता के यहाॅ 13 दिसम्बर 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा कर शस्त्र जमा करने की सूचना, जमा रसीद व अनुज्ञप्ति सहित सम्बन्धित थाने के प्रभारी निरीक्षक को अथवा जिला मजिस्ट्रेट, बहराइच के कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि सम्बन्धित की तृतीय अग्न्यायुध की लाइसेंस को निरस्त किया जा सके। 
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि शासनादेश संख्या-1/2020/जी.आई.-173/छः-पु0-5- 2020-1(12)/2015 गृह (पुलिस) अनुभाग-5, 22 जनवरी 2020 के साथ श्री मुकेश मंगल, डायरेक्टर (आम्र्स) गृह मंत्रालय भारत के पत्र संख्या-वी-11026/42-2019-आम्र्स 08 जनवरी 2020 एवं उसके साथ संलग्न कानून एवं न्याय मंत्रालय की गजट अधिसूचना 13 दिसम्बर 2019 तथा गृह मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली की गजट अभिसूचना 14 दिसम्बर 2019 ‘‘आम्र्स (एमेंडमेंट) एक्ट 2019‘‘ के माध्यम से आम्र्स एक्ट, 1959 में किये गये संशोधन में प्राविधानित किया गया है कि ऐसे शस्त्र लाइसेंसधारी जिन के पास 03 अग्न्यायुध हैं वह 02 अग्न्यायुध अपने पास रख सकेंगे तथा 01 अग्न्यायुध उन्हें 13 दिसम्बर 2020 तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। तत्पश्चात उनके द्वारा जमा अग्न्यायुध अर्थात तृतीय लाइसेंस को निरस्त कर दिया जायेगा। उक्त संशोधन में अनुज्ञप्तियों के नवीनीकरण की अवधि 03 वर्ष से बढ़ाकर 05 वर्ष कर दिया गया है। 
                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 दिसम्बर को 
बहराइच 09 दिसम्बर। अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच चन्द्रभान के कुशल नेतृत्व एवं मार्ग निर्देशन में 12 दिसम्बर 2020 शनिवार को पूर्वान्ह 10 बज से अपरान्ह 04 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। 
यह जानकारी देते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जनपद न्यायालय में लम्बित आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वादों, मोटर दुघर्टना प्रतिकर याचिकाएं, वैवाहिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिगृहण वादों, विद्युत एवं जलबिल विवाद(चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बंधी विवाद, सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद, अन्य सिविल वादों(किराया, सूखाधिकार, व्यादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्रीलीटीगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, टेलीफोन बिल प्रकरणों सहित अन्य सिविल वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण की कार्यवाही की जायेगी। 
ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

बहराईच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने