(बहराइच)फखरपुर ब्लॉक के मंझारा तौकली के मजरा ग्यारह सौ रेती भिरगू पुरवा में ढलते सूरज को अदर्य्य देकर छठ पूजा की श्रीगणेश हुई। भिरगू पुरवा के घाघरा घाट पर छठ व्रती महिलाओं ने पहुंचकर भगवान सूर्य को अघर्य दिया और संतान के दीर्घायु होने की कामना की।नदी घाटों पर सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। विधि विधान से सूर्य देव को अर्घ्य देकर महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की। कटान पीड़ित महिलाओं ने भगवान सूर्य देव से सदेव परिवार पर कृपा बनाए रखने का वरदान मांगा।इस मौके पर समाजसेवी भंवरलाल ने ग्यारह सौ रेती बलराज पुरवा,भिरगू पुरवा के घाटों पर लाइट की व्यवस्था की।जिससे पूजन अर्चन में किसी को समस्या ना हो।कृष्ण मुरारी, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, इंदल निषाद, समेत कोविड-19 का पालन करते हुए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बहराईच ब्यूरो राम कुमार की रिपोर्ट।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने