*प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र ने खत्म कराया दो साल का पारिवारिक विवाद आपस में मिले बिछड़े परिवार*

 बस्ती **।जनपद बस्ती के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी रुधौली शक्ति सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक  शिवाकांत मिश्र की देखरेख में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व महिला सशक्तिकरण के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत दो वर्षो से आपसी वैचारिक मतभेद की वजह से गीता देवी पुत्री बैरागीराम निवासी ग्राम सौरहा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर,  जिनकी शादी अजय कुमार पुत्र रामकरन निवासी ग्राम डुमरी थाना रुधौली जनपद बस्ती में हुई थी, के मध्य आपसी मतभेद के कारण विवाद था।
 जिसके फलस्वरूप दोनों पक्षो में विभिन्न न्यायालय में वाद विचाराधीन था,और प्रकरण महिला आयोग में भी विचाराधीन था। परिवार टूटने के कगार पर था। थाना रुधौली के प्रभारी निरीक्षक  के सूझबूझ से दोनों परिवारों के आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार को मिला दिया गया।साथ ही दो मासूम बच्चों के भविष्य को भी बर्बाद होने से बचाया लिया गया।।
   *चन्द्रप्रकाश शर्मा
          पत्रकार
            बस्ती 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने