जलालपुर अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जी का जयंती नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में मनाया गया । भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा  नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि  महात्मा गांधी जी ने सभी परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का पालन किया और सभी को इनका पालन करने के लिये वकालत भी की। उन्होंने साबरमती आश्रम में अपना जीवन गुजारा और परम्परागत भारतीय पोशाक धोती व सूत से बनी शाल पहनी जिसे वे स्वयं चरखे पर सूत कातकर हाथ से बनाते थे। उन्होंने सादा शाकाहारी भोजन खाया और आत्मशुद्धि के लिये लम्बे-लम्बे उपवास रखे। महात्मा गांधी के जयंती के शुभ अवसर पर सुबह के समय महिला चिकित्सालय में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम के तहत साफ सफाई किया  गया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा ,नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी, मानिक चंद सोनी, संदीप अग्रहरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मिसम रजा, पंकज वर्मा, अनुज सोनकर, विनोद, दिलीप यादव भाजपा कार्यालय प्रभारी, सुशील अग्रवाल, शिवपूजन वर्मा , सुरेश गोरे आदि उपस्थित रहे।


विकाश कुमार निषाद जलालपुर अम्बेडकर नगर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने