राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु 05 करोड़ रूपए स्वीकृत



लखनऊ: 01 अक्टूबर, 2020


     प्रदेश में एलोपैथी चिकित्सा के अन्तर्गत राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु शासन द्वारा रू0 500 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है।


इस संदर्भ में 29 सितम्बर 2020 को शासन ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्वीकृत धनराशि का एकमुश्त आहरण करके फेजिंग करते हुए आहरण किया जायेगा। यह भी स्पष्ट किया गया है कि चिकित्सालयों 

की मांग के अनुसार धनराशि का आहरण कर उपलब्ध कराया जायेगा। यह धनराशि राज्य आरोग्य निधि की स्थापना हेतु स्वीकृत हुई है, इसका किसी अन्य मद में प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने