भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने एक स्टडी में दावा किया है की 1 सितम्बर 2020 तक देश में 35 लाख कोरोना संक्रमित होगे, जबकि बेंगलुरु में 2.1 लाख कोरोना संक्रमित होगे | भारत में इस समय कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है | ऐसे में इस स्टडी का महत्व बढ़ जाता है | इनके द्वारा यह दावा वर्तमान में कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति के आधार पर किया गया है | इसी अवधि तक सक्रीय कोरोना केस की संख्या पुरे देश में 10 लाख रहेगी जबकि कर्नाटका में सक्रीय कोरोना संक्रमित की संख्या 1 सितम्बर 2020 तक 71,300 रहेगी |

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु का यह भी दावा है की यदि संक्रमण पर कुछ नियन्त्रण हो पाता है तो 1 सितम्बर 2020 तक कोरोना संक्रमण संख्या पुरे देश में 20 लाख होगी जिनमे से सक्रीय केस 4.75 लाख रहेगी और इस संक्रमण से मरने वाले लोगो की संख्या 88000 संभावित है | कर्नाटका के सन्दर्भ में इस अवधि में 1.2 लाख कोरोना संक्रमण के केस होगे जिनमे से सक्रीय 28,700 केस होगे और मरने वालो की संख्या 5460 अनुमानित है |

आपको बता दे की कल शाम तक भारत में कोरोना संक्रमित हुए लोगो की संख्या 9.4 लाख थी, जिनमे से 3.4 लाख कोरोना के सक्रीय केस थे और मरने वाले लोगो की संख्या 24300 रही है |  भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने स्टडी में यह भी दावा किया है की यदि इस पर प्रभावशाली नियंत्रण किया जायेगा तो भी मार्च 2021 कुल संक्रमित लोग 34.7 लाख लोग होगे, जिनमे से सक्रीय केस 14 लाख और मरने वालो की संख्या 1.9 लाख रह सकती है |

यदि कोरोना संक्रमण के हालत बिगड़े तो इसका सबसे अधिक नुकसान महानगरो को होने की संभावना है | महाराष्ट्र 6.3 लाख, दिल्ली 2.4 लाख, गुजरात 1.8 लाख, तमिलनाडु 1.6 लाख कोरोना संक्रमित लोग 1 सितम्बर 2020 तक हो सकते है | भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने स्टडी में यह भी दावा किया है की सितम्बर 2020 तक महाराष्ट्र में 25000, दिल्ली में 9700, कर्नाटका में 8500, गुजरात में 7300, तमिलनाडु में 6300 लोगो की डेथ अनुमानित है | पुरे देश में यह संख्या 1.4 लाख रह सकती है |

1 नवम्बर 2020 तक पुरे देश में संक्रमित लोगो की संख्या 1.2 करोड़, मरने वाले लोगो की संख्या 5 लाख रह सकती है यह स्थिति 1 जनवरी 2020 को बढ़ कर 2.9 करोड़ और 10 लाख रह सकती है | कर्नाटका में 1 नवम्बर 2020 तक संक्रमित की संख्या 7.2. लाख, मरने वालो की संख्या 30,400 और 1 जनवरी 2021 तक संक्रमित संख्या 10.8 लाख और मरने 78,900 रह सकती है |

खराब परिस्थिति में या यूँ कहें अनियंत्रित होने की दशा में देश में मार्च 2021 तक 6.2 करोड़ लोग संक्रमित हो सकते है जिनमे से 82 लाख सक्रीय केस रहेगे और मरने वालो की संख्या 28 लाख रहेगी |  यह स्टडी देश के सभी राज्यों में संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे कार्य, वर्तमान बढ़ती हुई गति, देश की स्थति, राज्य की कोरोना वायरस की गति को ध्यान में रखते हुए किया गया है |

आपको बता दे की भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु में 1909 में स्थापित हुआ था और विगत 111 वर्षो से कार्यरत है | इसके डायरेक्टर अनुराग कुमार है | संस्थानों की वैश्विक और राष्ट्रिय रैंकिंग में महत्वपूर्ण स्थान है | ऐसे में इस स्टडी की प्रमाणिकता लोगो में अपने आप बढ़ जाती है | कोरोना वायरस से मानसिक, आर्थिक और जन का नुकसान हो रहा है और विगत कुछ दिनों से इसमें तेजी आई है |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने