भारत और भ्रष्टाचार दोनों ही एक सिक्के के दो पहलु है | भारत की कल्पना भ्रष्टाचार के बिना नही कि जा सकती और जहाँ सबसे अधिक भ्रष्टाचार है समझ लीजिए वही भारत है | भ्रष्टाचार निरोधक वेबसाइट www.ipaidbribe.com कराये गये सर्वेक्षण के मुताबिक उनके पास 27 नवम्बर 2013 तक रिश्वतखोरी के 23083 लोगों द्वारा स्वीकार किये गये है और उनके द्वारा रिश्वतखोरी में दी गयी कुल राशि 59 करोड़ दी गयी है | हाल के कुछ दशको में भ्रष्टाचार का तेजी से प्रचलन हुआ है और होगा भी क्यू नही आज लोगों कि आकांक्षाये जमीन से जुड़ी न होकर बल्कि आसमान में पैर फ़ैलाने को बेकरार रहती है | सभी धन बनाने की होड़ में लगे हुये है तरीका चाहे सही हो या गलत | जीवन के प्राकृतिक सिद्धांत को सब जैसे भूल ही गये है | आज चारो तरफ़ हमें देखने सुनने को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले मिलते है | वेबसाइट ने यह अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया है जो इस ज्वलंत मुद्दे को सामने लाने की हिम्मत दिखाई है | वस्तुतः यह आकड़े कई गुना अधिक है | पर इन आकड़ो का कोई नियंत्रक न होने या कही रिपोर्ट दर्ज न होने से ये दबे के दबे रह जाते है | भारत कि कुल आबादी का मात्र 12.6% जनसँख्या इन्टरनेट से जुड़ी हुई है (विश्व बैंक रिपोर्ट 2012 के अनुसार) | इनमे से भी कुछ ही लोग ऐसे है जो इन मुद्दों पर अपनी राय बेबाक रख पाते हैये 23083 ऐसे ही लोग है |

चूकी यह सर्वेक्षण इन्टरनेट आधारित रहा है जिसके यूजर कि संख्या कुचल आबादी का नाम मात्र का ही है | फिर भी यह आकड़े प्रत्येक राज्य की कुछ वास्तविक तस्वीर जरुर ही बयाँ कर रहे है | यहाँ पर भ्रष्टाचार  से पीड़ित 10 प्रमुख शहरो का विवरण इस प्रकार है |

10 – अहमदाबाद
घूस राशि – 27.26 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 210
9 – नोयडा
घूस राशि – 36.77 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 192
8 – लखनऊ
घूस राशि – 160.19 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 241
7 – कोलकाता
घूस राशि – 163.33 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 344
6 – पुणे
घूस राशि – 134.54 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 865
5 – हैदराबाद
घूस राशि – 293.38 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 1376
4 – नई दिल्ली
घूस राशि – 441.44 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 912
3 – मुंबई
घूस राशि – 698.21 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 1385
2 – चेन्नई
घूस राशि – 293.38 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 1376
1 - बैंगलोर
घूस राशि – 1622.75 लाख
कुल व्यक्तियों द्वारा दिया गया घूस – 5350

यदि उपरोक्त विवरण को देखे तो यह स्पष्ट है कि बैंगलोर सबसे भ्रष्ट शहर है | यदि लखनऊ को छोड़ दिये जाय तो सभी मेट्रो शहर के दायरे में आते है जो यह भी दर्शाता है कि जहाँ पढ़े – लिखे लोग है वह भर्ष्टाचार भी है | लखनऊ को दायरे में लेने पर एक बात समझ में आती है कि लखनऊ उत्तर प्रदेश के सभी जिलो कि अपेक्षा वहाँ पर शिक्षित वर्ग अधिक है | जो इस बात कि पुष्टि और कर देता है कि अनपढ़ लोगों कि अपेक्षा पढ़े – लिखे लोग अधिक भ्रष्ट है |

10 – अहमदाबाद
कुल ईमानदार अधिकारी  - 6
9 – नोयडा
कुल ईमानदार अधिकारी  - 0
8 – लखनऊ
कुल ईमानदार अधिकारी  - 3
– कोलकाता
कुल ईमानदार अधिकारी  - 7
6 – पुणे
कुल ईमानदार अधिकारी  - 34
5 – हैदराबाद
कुल ईमानदार अधिकारी  - 46
– नई दिल्ली
कुल ईमानदार अधिकारी  - 38
– मुंबई
कुल ईमानदार अधिकारी  - 52
2 – चेन्नई
कुल ईमानदार अधिकारी  - 54
– बैंगलोर
कुल ईमानदार अधिकारी  - 278

 


यदि उपरोक्त ईमानदार लोगों कि संख्या शहर दर शहर देखि जाय तो नोयडा को छोड़कर शेष सभी नौ शहरो में ईमानदार लोग विद्यमान है | शायद इन्ही लोगों कि वजह से आम जनता में न्याय, विश्वास भरोसा विद्यमान है | देश के प्रत्येक कोने में ऐसे व्यक्ति खोजने से मिल जायेंगे जो प्रकृति के नियमों के अधीन रहकर कार्य करते है | ये लोग समाज में भले ही प्रसिद्ध न हो, लोग इनके बारे में न जानते हो पर ये अन्धकार में एक प्रकाश के रूप में अपना कार्य करते रहे है और करते रहेंगे जिससे यह देश समाज सुचारू रूप से चलता जरुर रहेगा | पर वास्तव में इतने लोगों का भ्रष्ट होना हमारे देश समाज के लिये न केवल शर्म कि बात है बल्कि इन्हें समाज से जड़ से समाप्त करना पड़ेगा और यह तभी होगा जब हम आप जगेंगें न घूस लेंगे न देगें परिस्थिति चाहे जो भी हो |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने