जलालपुर (अंबेडकर नगर)। श्री शीतला माता मठिया मंदिर धाम, घसियारी टोला में स्थापित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण का कार्य तेजी से जारी है। पुराने मंदिर को हटाकर भव्य नए मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत बुधवार को विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया गया।
पुजारी नीरज जलालपुरी के नेतृत्व में पंडित अजय पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की रस्म पूरी कराई। इस अवसर पर दिशांत गुप्ता, आशीष जैन, शुभम गुप्ता, सोनू जायसवाल, आनंद, रमेश सोनी तथा विकाश निषाद सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पुजारी नीरज जलालपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि माता रानी के प्रांगण में शिव जी का मंदिर भव्य स्वरूप में निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो भी भक्त अपनी इच्छा एवं श्रद्धानुसार इस मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहते हैं, वे अपनी इच्छा के अनुसार सेवा कार्य में योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा—"आइए, सेवा करें, पुण्य कमाएं और मंदिर निर्माण में सहयोग दें।"

संपर्क सूत्र:
📞 6386707695
📞 9129963962
📞 9795550575
📞 8318182827

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने