उतरौला बलरामपुर - स्थापना दिवस के मौके पर विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि शिक्षा मनुष्य का एक ऐसा मार्ग दर्शक है, जो हर परिस्थिति का सामना करने का साहस व्यक्ति करता है।नारी जाति का शिक्षितहोना और भी आवश्यक है, क्योंकि पढ़ी-लिखी नारी अपने परिवार का सही ढंग से मार्ग दर्शन कर सकती है। उन्होंने श्रीराम तीर्थ चौधरी ग्रुप आफ इण्टर कालेज में प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के दौरान अपने सम्बोधन में कहा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता ने क्षेत्र के शैक्षिक पिछड़ेपन को दूर करने और बालिका ओं को उच्च शिक्षा दिलाने का जोसंकल्प लिया था, वह पूरा हो गया है। विधायक ने प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल छात्र- छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभ काम नाएं देते हुए पुरस्कार प्रदान किया। प्रेम सागर को स्कूटी, हर्ष श्रीवास्तव को रिवाल्विंग चेयर, अंकित कुमार को टैबलेट, सुरजीत व जोया हयात को साइकिल प्रदान की गई। इस दौरान थाना गैंडास बुजुर्ग के चौकी प्रभारी शुभम यादव ने सभी छात्र- छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्व पूर्ण टिप्स दिए, उन्होंने कहा कि अनजान लिंक, ओटीपी और फर्जी कॉल से सावधान रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को दें। इस कार्यक्रम में शिक्षक,अभिभाव क के अलावा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं के परिजनों की मौजूदगी रही।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know