कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा लगातार जारी है मिठाई वितरण।
हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश करने के साथ कांग्रेस नेता हसीब खान ने हजारों चेहरों पर खिलाई मुस्कान।
दीपावली के पावन पर से अभी तक कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा उतरौला विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों व कई गांव में किया जा रहा मिठाई वितरण।
छोटे बच्चे, महिलाओं व बुजुर्गो को हज़ारों की संख्या में अभी तक हसीब खान द्वारा बांटी गई है मिठाई और दी जा रही दीपावली के पावन पर्व की मुबारकबाद।
छठ पूजा तक कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा 1 लाख मिठाई के डिब्बे बांटने का है लक्ष्य।
हिंदू मुस्लिम सभी के पावन पर्वों पर कांग्रेस नेता हसीब खान द्वारा कोई न कोई उपहार देकर उतरौला विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दी जाती है मुबारकबाद।
वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी हसीब खान की इस स्थानीय पहल की प्रशंसा करते हुए मुबारकबाद पेश की व आगामी विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की कामना भी की।
कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा उतरौला सिर्फ विधानसभा नहीं बल्कि मेरा परिवार है यहां पर अभी धर्मों के लोग मेरे परिवार जैसे है और उनके साथ खुशियां बांटना और उनके सुख दुख में शामिल होना मेरी प्राथमिकता है।
कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा दीपावली का पावन पर्व आपसी भाईचारे, समाजिक सौहार्द व गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल है और हम आशा करते है हम सभी के दिलों में इसी तरह मोहब्बत कायम रहे।
उमेश चन्द्र तिवारी
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज
उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know