औरैया // आज 11 नवंबर को भैया दूज और दीवाली के बाद घर वापसी की जल्दबाजी में फफूंद रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी प्लेटफार्म नंबर 2, 3, 4 सुबह से ही खचाखच भरे रहे गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली पैसेंजर और गोमती एक्सप्रेस आते ही लोग चढ़ने के लिए टूट पड़े।
भीड़ इतनी थी कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं पाए यात्रियों ने नाराजगी जताई कि त्योहार पर स्पेशल ट्रेन का ठहराव फफूंद में नहीं दिया गया भीड़ को काबू करने के लिए RPF और GRP के जवान लगातार गश्त करते रहे और लोगों को पायदान पर न बैठने की सलाह दी अगले 2-3 दिन तक ऐसी ही भीड़ रहने की उम्मीद है।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know