औरैया // रुरुगंज कस्बे के मां ज्वाला देवी मंदिर पर धनतेरस के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया मंदिर परिसर में 2100 दीप जलाकर रोशनी की गई।
दीपों की जगमगाहट से पूरा मंदिर परिसर आलोकित हो उठा श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
शाम होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी लोगों ने मां ज्वाला देवी के दर्शन कर विधि-विधान से दीप जलाए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दीप जलाने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर विभिन्न समाजसेवी एवं स्थानीय नेताओं सहित अन्य श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार हिन्दी संवाद न्यूज उत्तर प्रदेश
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know