बलरामपुर- भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में आगामी 12 नवंबर (गुरुवार) को उतरौला तहसील गेट के सामने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक विशाल पंचायत एवं जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
संगठन की ओर से सभी क्षेत्रीय किसान भाइयों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10:00 बजे उपजिलाधिकारी उतरौला को किसानों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला अध्यक्ष ने भारतीय किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में मौजूद रहकर पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। इसके साथ ही, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से भी यह आग्रह किया गया है कि वे इस कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने में पूरा सहयोग प्रदान करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know