बलरामपुर- जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को सीमा क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघनता से जांच की गई। टीम ने सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव एवं गौ तस्करी, अवैध कटान, अवैध खनन, घुसपैठ तथा अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरती।
संयुक्त टीम ने सीमावर्ती गांवों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों और स्थानीय संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित कर संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा सीमा क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की।
बलरामपुर पुलिस एवं एसएसबी द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार निगरानी रखते हुए अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान निरंतर जारी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know