जनपद बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन एवं मिशन शक्ति अभियान के नोडल प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने विभिन्न गांवों, कस्बों एवं विद्यालयों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद किया। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट, गुड टच-बैड टच सहित महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए इनके संबंध में लागू कानूनों के प्रति भी जागरूक किया।
इन हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा थाना स्तर पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र एवं परिवार परामर्श केंद्र के बारे में भी बताया गया। 
पुलिस टीमों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए।
बलरामपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेगा।
       
               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने