जलालपुर, अम्बेडकर नगर। शनिवार को संतान की दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर स्थानीय श्री शीतला माता मठिया मंदिर में जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में इस दौरान भक्तों का ताँता लगा रहा। महिलाओं ने संतान की खुशहाली और लंबी उम्र की कामना करते हुए मंगल गीत गाए और धार्मिक कथाओं का वाचन किया। व्रत का समापन अगले दिन सुबह पारण के होगा।इस अवसर पर सभासद रुक्मणी मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, कंचन निषाद, रोशनी यादव, सरोज देवी, फूलमती और रंजना देवी समर्पित भाव से मौजूद रहीं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, जीवित्पुत्रिका व्रत का विशेष महत्व है। ऐसी आस्था है कि यह व्रत रखने से माता शीतला संतान को दीर्घायु और निरोगी होने का आशीर्वाद देती हैं। माता शीतला को स्वच्छता और आरोग्य की देवी भी माना जाता है, इसलिए संतान के स्वास्थ्य की कामना को लेकर उनकी पूजा की जाती है।
संतान की दीर्घायु के लिए जलालपुर में जीवित्पुत्रिका व्रत का आयोजन, श्री शीतला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
विकाश कुमार निषाद हिंदी संवाद
0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know