बलरामपुर - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर में एक भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में, पुलिस अधीक्षक महोदय ने कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस बल और कर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा इसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए खुद को समर्पित रखने का दृढ़ संकल्प लिया।
सरदार पटेल के योगदान को किया गया याद
इस पावन अवसर पर एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने देश के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान और रियासतों के एकीकरण में उनकी अद्वितीय भूमिका को विशेष रूप से याद किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के आदर्श देश की एकता और सुरक्षा के प्रति हमेशा हमें निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय सहित पुलिस कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know