उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला अन्तर्गत ग्राम बकसरिया बभनी बुजुर्ग से गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील होचुकी है। यह लगभग सौ मीटर की सड़क अत्यन्त जर्रर और दय नीय बन चुकी है। ग्राम बभनी बुजुर्ग में बाबू लाल के घर से अशर्फी लाल जगी के घर तक अनुमानित दूरी लगभग तीस मीटर मे जगह जगह पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं क्योंकि पहले से लगा खंड़जा को निकाल दिया गया था, जिससे दुबारा नहीं बनाया गया, यही आलम है कि ग्रामीणों को घुटनों तक गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीण गोपाल चौधरी, कल्लू शाहू, इंद्र कुमार वर्मा, अशर्फी लाल राम सुभग, गोपाली वर्मा राम सरन,जगई, राम दीन, के अलावा कई ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ की विभीषिका से राहगीरों को काफी परेशानी बढ़ा दी है ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know