उतरौला बलरामपुर -आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर थाना कोतवाली उतरौला के प्रांगण में  पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी के द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी भी दी गई है। क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार ने बता या कि त्योहार परम्परागत तरीके से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने में कोई मनाही नहीं है।लेकिन डीजे को लेकर जिलाधि कारी व पुलिसअधी क्षक के निर्देशो का पालन कढ़ाई सेकराने में कोई भी कोताही बरती नहीं जायेगी। मूर्ति की उंचाई व वाहन पर 12 फीट ऊंचा ही रखना है। और उसके साथ सिर्फ चार साउंड स्पीकर मिलाकर ही रखना है।  इसमें कोई छूट नहीं दी जायेगी। रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जायेगा। नायब तहसीलदार मिथलेश यादव ने कहा कि पंडाल स्थल में आपात कालीन निकास की समुचित व्यवस्था रखना जरूरी है।वहीं पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने कहा कि डीजे संचालक किसी के बहकावे में आकर नियमों का उल्लघंन करेंगे, तो वह अपने ऊपर कार्यवाही के लिए तैयार रहें। इसलिए हमें बच्चों बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए डीजे बजाना है। त्योहार के दौरान मादक पदार्थों के सेवन से बचें। अवर अभियन्ता रविन्द्र कुमार पंडाल में बिना कनेक्शन अनुचित तरीके से कनेक्शन न जोड़े। जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।इस मौके पर अवर अभियन्ता सुरेश कुमार, जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अख्तर रजा खान, मोo अबरार, कृष्ण कुमार यादव, गोपाल चौधरी, नीरज कुमार गुप्ता के अला वा पूजा समितियों के पदाधिकारी व डीजे संचालक मौजूद रहे।

         हिन्दी संवाद न्यूज से
        असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने