उतरौला बलरामपुर - उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक प्रांतीय चुनाव (अधिवेशन वर्ष 2026-2028) में उतरौला के संग्रह अमीन अम्मार रिजवी के प्रांतीय ऑडिटर पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर निर्वाचित होने से उतरौला तहसील परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। चुनाव में शानदार जीत के बाद तहसील आगमन पर अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने उनका गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
​अधिकारियों ने बुके भेंट कर दी शुभकामनाएं
​तहसील परिसर में आयोजित भव्य स्वागत समारोह के दौरान उपजिलाधिकारी योगेन्द्र शरण शाह, तहसीलदार वीरेन्द्र प्रताप तथा प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार ने नव-निर्वाचित प्रांतीय ऑडिटर अम्मार रिजवी को बुके (गुलदस्ता) भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे संगठन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने राजकीय दायित्वों का भी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।
​'यह जीत प्रदेश भर के संग्रह अमीनों के विश्वास की है': अम्मार रिजवी
​अपने भव्य स्वागत से अभिभूत प्रांतीय ऑडिटर अम्मार रिजवी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:
​"यह जीत मेरी कोई व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह प्रदेश भर के समस्त राजस्व संग्रह अमीन साथियों के अटूट विश्वास, एकजुटता और संगठन की सामूहिक ताकत का परिणाम है। संगठन ने मुझे जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा।"
​उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा, उनकी लंबित समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण, सेवा संबंधी कठिनाइयों का निराकरण तथा संगठन को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
​मिठाइयां बांटकर मनाया जश्न
​स्वागत कार्यक्रम के दौरान संग्रह अमीन जैन खान, इसरार अहमद, रवींद्र, प्रमोद, प्रवीण पाण्डेय, गुरु वचन सिंह, वेद प्रकाश, हरिराम, पवन पाण्डेय, मंसा राम पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में तहसील के राजस्व व विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
              उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने