डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी का आरोप, लाखों रूपये के उपकरण गायब होने की शिकायत


**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ में एक डायग्नोस्टिक सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। सेंटर संचालिका की ओर से पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में सेंटर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के उपकरण चोरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने चोरी गए सामान की कीमत लाखो रुपये बताई है।


प्राप्त शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को सुबह जब सेंटर की कर्मचारी मौके पर पहुंचीं, तो सेंटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद सेंटर के अंदर रखे उपकरणों की जांच की गई, जिसमें कई सामान गायब होने की बात सामने आई। शिकायत में मॉनिटर, प्रिंटर, लैपटॉप, कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित आवश्यक सामान चोरी होने का उल्लेख किया गया है।


घटना के बाद शिकायतकर्ता ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचना देकर मामले की जांच कराने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। साथ ही, घटना में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।


इस घटना से सेंटर के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। हालांकि, चोरी की घटना और नुकसान की वास्तविक स्थिति की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई के संबंध में जानकारी की पुष्टि की जानी शेष है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने