बलरामपुर - जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आज अधिवक्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। विरोध प्रदर्शन के उग्र होने पर पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।
पुलिस और अधिवक्ताओं में टकराव
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और गर्मा गया जब पुलिस ने अधिवक्ताओं को रोकने का प्रयास किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।
“पुलिस से नहीं है कोई दुश्मनी”
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हमारी पुलिस से कोई दुश्मनी नहीं है, पुलिस बीच में न आए।” प्रदर्शनकारियों का मुख्य रोष स्थानीय प्रशासन और जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर था। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल, प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को शांत कराने और अधिवक्ताओं के साथ बातचीत के जरिए मामला सुलझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know