बबलू गर्ग! ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
लोनी नगर में अष्टमी पर मां दुर्गा की शोभायात्रा बैंड बाजो और अद्भुत मनमोहक झांकियां से सुसज्जित शोभायात्रा श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई और लोनी मैन तिराहा, दिल्ली सहारनपुर रोड, बलराम नगर जैन मंदिर से होते हुए राशिद अली गेट से कस्बे के मैन बाजार से होकर श्री दुर्गा मंदिर पर आरती के साथ संपन्न हुईl विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की और यात्रा में शामिल लोगों को जलपान करायाl श्री दुर्गा मंदिर अध्यक्ष कैलाश चंद गर्ग ने बताया की शोभायात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक एकता और समाज में सनातन परंपराओं का संदेश देना और इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और संस्कार की प्रेरणा देते हैं और कहा रात्रि में मां दुर्गा का विशाल जागरण होगा नवमी को भंडारे के बाद नवरात्रों की पूजा संपन्न होगीl वही सचिव बंटी गुप्ता ने बताया कि प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर की दूर-दूर तक मान्यता है गाजियाबाद, मोदीनगर, दादरी, मुरादनगर हापुड़, पिलखुआ, शाहदरा, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रतन सिंह भाटी, महासचिव अरविंद गोयल, कर्मी सिंह निठौरा, सभासद सतेंद्र बंसल, रिंकू उर्फ जितेंद्र जिंदल, आनंद कुमार, विनोद गुप्ता, के के गर्ग, राहुल सिंघल, फिरे भाटी, बंटी गुप्ता, संदीप बंसल, शम्मी शर्मा, कपिल गुप्ता, अभिषेक गर्ग, ओमपाल सिंह, विजय कुमार, योगेंद्र सिंघल, सुशील सिंघल, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, रजनीश बंसल, कंटू जैन, विजय भाटी, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद गर्ग, पत्रकार जीतू वर्मा, पत्रकार बबलू गर्ग, आदि क्षेत्र के गणमान्य लोग यात्रा में उपस्थित रहेl शोभा यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में लोनी सहायक पुलिस आयुक्त रामकिशन राणा, अंकुर विहार सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य, लोनी कोतवाल प्रभारी योगेंद्र कुमार, तिराहा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह लोहिया पर्याप्त पुलिस बल के साथ मौजूद रहेl यातायात इंस्पेक्टर विनय राय भी पुलिस कर्मियों के साथ यातायात सुचारू रूप से व्यवस्था करवाने में सहयोग दिया और यात्रा सकुशल संपन्न करवाईl
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know