बलरामपुर - शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर तुलसीपुर स्थित माँ पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का स्टॉल लगाया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ कैंप लगाया गया है।
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

           हिन्दी संवाद न्यूज से
            रिपोर्टर वी. संघर्ष
               बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने