बलरामपुर- एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को एक विशेष 'सत्यनिष्ठा शपथ' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेटों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज से भ्रष्टाचार का उन्मूलन करना और युवाओं में ईमानदारी की संस्कृति को बढ़ावा देना था।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य नियन्ता प्रो. वीणा सिंह ने किया।प्रो. वीणा सिंह ने विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेटों को शपथ दिलाते हुए कहा कि यह पहल सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को कार्यों में पारदर्शिता व ईमानदारी बरतने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने जोर दिया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की सबसे बड़ी बाधा है।
- कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण में कहा कि इस अभियान के तहत रिश्वत न लेने-देने, कानून का पालन करने और भ्रष्टाचार की घटनाओं की उचित रिपोर्ट करने का संकल्प लिया जाता है
- सहसंयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. देवेन्द्र कुमार चौहान ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि यह शपथ मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि कार्यस्थलों पर निष्पक्ष निर्णय और जनहित को सर्वोपरि रखने वाली कार्यसंस्कृति विकसित करने का माध्यम है।
इस अवसर पर डॉ. संदीप यादव, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. बी.एल. गुप्त और प्रतीची सिंह सहित महाविद्यालय के कई शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know