बलरामपुर- जनपद के मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में कार्यरत व्यायाम शिक्षक अभय शंकर कुरील को माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ता (सेलेक्टर) नियुक्त किया गया है।
बताते चलें कि 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक आजमगढ़ में आयोजित होने वाली प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से कुल 9 व्यायाम शिक्षकों को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है। इनमें बलरामपुर जनपद के अभय शंकर कुरील को अंडर-14 वर्ग की उत्तर प्रदेश टीम के चयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभय शंकर कुरील काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र रहे हैं। इसके साथ ही वह नेशनल स्तर की योगासन प्रतियोगिता के विजेता भी रह चुके हैं। योगासन के क्षेत्र में उनके अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें प्रदेशीय प्रतियोगिता में चयनकर्ता की जिम्मेदारी मिलना जनपद के लिए गौरव की बात मानी जा रही है।
अभय शंकर कुरील के प्रदेशीय योगासन प्रतियोगिता में चयनकर्ता नियुक्त होने पर प्रधानाचार्य अम्बरीष पाण्डेय, गीता गौतम, अशोक कुमार पांडे, वी.के. शुक्ला, हरि प्रकाश वर्मा, कुमेश सरोज, जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल, नसीम अहमद, संजय यादव, महेंद्र कुमार, अर्पण पाण्डेय, पंकज पांडे, सईद अहमद, नवीन पाल, मदन लाल, उमेश कुमार, रश्मि सिंह, प्रशांत सिंह, विवेक वर्मा सहित दर्जनों शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 



Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने