जनपद बलरामपुर- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति को लेकर पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं अधिवक्ता युगल किशोर शुक्ल ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि पर्व तक यदि बलरामपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो जनता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
युगल किशोर शुक्ल ने कहा कि 11 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि शुरू होने से पहले या इसी दिन तक जिले के प्रत्येक गांव में हर हाल में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत समस्या का तत्काल समाधान कराने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यदि नवरात्रि तक ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो जिले में घोर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और इसकी सूचना सरकार को भी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर इसके लिए जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग बलरामपुर जिम्मेदार होगा।
उन्होंने पुनः कहा कि ग्रामीण जनता को नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर विद्युत सुविधा से वंचित न किया जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

              
         

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने