जलालपुर, अम्बेडकर नगर
। गल्ला मंडी में श्री रामलीला सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कथा वाचन के दौरान राम-सीता विवाह की प्रसंग का वर्णन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में मानिकचंद सोनी, उपाध्यक्ष विकाश निषाद और सोनू गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं धर्मशाला पर आयोजित श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी की अध्यक्षता में पंचमी के दिन विधिवत पूजा-अर्चना की गई। भव्य झांकी देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर दीपचंद सोनी, आनंद मिश्र, बेचन पांडे, सुरेश गुप्ता और सोनू गौड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने