उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड गैडास बुजुर्ग अन्तर्गत ग्राम पंचायत चिचौढी़ सहगिया में ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए ग्राम प्रधान राम राज मौर्य उर्फ भुलई ने सराहनीय कार्य की है। बरसात के दौरान बाढ़ का पानी की निकासी बाधित होने से ग्रामीणों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए जेसीबी मशीन के माध्यम से घोलों एवं नालों की साफ- सफाई कराई जा रही है।
 कार्य का उद्देश्य है कि जल निकासी के रास्तों को सुचारु रूप से बनाना हैऔर पानी के जमाव की समस्या को कम करना है,ग्राम प्रधान की इस पहल से चिचूढ़ी सहंगिया के आस पास के कई गांवों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है। जल भराव से ग्रामीणों को होती रही काफी परेशानी से ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नालों और पानी के बहाव वाले रास्तों में मिट्टी, कचरा तथा अन्य अवरोध जमा होने से पानी की निकासी प्रभावित होती रही है। इसके कारण बारिश का पानी लम्बे समय तक जमा रहता है, और ग्रामीणों के आवा गमन में काफी बाधा उत्पन्न होती है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण रास्तों पर कीचड़ फैल जाता है, जिससे राहगीरों,विद्या र्थियों, किसानों और मजदूरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम प्रधान राम राज मौर्य उर्फ भुलई के द्वारा जल निकासी की व्यवस्था कोबेहतर बनाने के लिए सफाई अभियान चलाया जा रहा है।जेसीबी मशीन से कराई जा रही सफाई, ग्राम प्रधान ने बताया कि घोलों और नालों की सफाई के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। इसके माध्यम से पानी के बहाव में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधों को हटाने का प्रयास भी किया जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी आसानी से हो सके। 
उन्होंने यह भी बताया कि जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने से ग्रामीणों को जल भराव से होने वाली परेशानियों की राहत मिल सकती है। साथ ही साथ रास्तों पर पानी जमा होने की समस्या को कम करने में भी मदद मिलने की सम्भावना है।ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था का सीधा सम्बन्ध आम लोगों की सुविधाओं से जुड़ा होता है। ऐसे में समय समय पर नालों की सफाई कराना बहुत ही जरूरी है, ताकि बारिश का पानी आबादी वाले क्षेत्रों में जमा न हो और लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित न हो। कई गांवों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है ।ग्राम प्रधान की इस पहल से ग्राम चिचूढ़ी सहंगिया के साथ बांक बाजार क्षेत्र, बांक भवानीपुर, मलमलिया, मोहम्मदपुर, बंजरहा और सेखुई कला के अलावा आस पास के कई गांवों के लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इन क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने से बरसात के समय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा भी मिल सकती है। पानी की निकासी के रास्ते साफ रहने से जल भराव कीसमस्या कम करने में मदद मिलेगी। इससे ग्रामी णों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आने- जाने में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल सकती है।
ग्रामीणों का जीवन खेती-किसानी, मजदूरी और स्थानीय आवा गमन पर निर्भर रहता है। ऐसे में बारिश के दौरान रास्तों पर पानी जमा होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है।जल निकासी के रास्तों की सफाई इस तरह की समस्या ओं को कम करने की दिशा में एक महत्व पूर्ण कदम साबित हो सकती है। ग्रामीण को विकास के लिए प्रयास भी जरूरी हैं। 
ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई, जल निकासी और बुनियादी सुविधा ओं को बेहतर बनाना ग्रामीणो को विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। गांवों में विकास कार्यों का लाभ तभी मिलता है, जब स्थानीय समस्या ओं को प्राथमिकता देते हुए उनके समा धान के लिए समय पर ही कदम उठाए जाएं।जल भराव की समस्या केवल आवा गमन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि लम्बे समय तक पानी जमा रहने से गन्दगी और मच्छरों केपनपने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में नालों की नियमित सफाई और पानी के बहाव को सुचारु रूप से बनाए रखना जरूरी है। ग्राम प्रधान राम राज मौर्य उर्फ भुलई  की ओर से कराया जा रहा सफाई कार्य एक जनहित से जुड़ा हुआ प्रयास है। हालांकि, जल निकासी की व्यवस्था को लम्बे समय तक बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी और समय-समय पर सफाई की आवश्यकता भी बनी रहती है।
जन सेवा की भावना से आगे बढ़े गांवों का विकास जन प्रति निधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों की शुरुआत करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं को समझकर उनके समा धान के लिए लगातार प्रयास करना भी है। जल निकासी जैसी बुनियादी समस्या का समाधान ग्रामीणों के जीवन को सुविधा जनक बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। ग्राम चिचू ढ़ी सहंगिया में जेसी बी मशीन से घोलों और नालों की सफाई का कार्य ऐसी दशा में होना चाहिए, ग्रामीणों को उम्मीद है, कि पानी की निकासी बेहतर होगी और बरसात के दौरान होने वाली परेशानियां भी दूर  हो जाएंगी। ग्राम प्रधान ने यह भी बताया कि जनहित के कार्यों को प्राथमि कता देना ही सच्ची जनसेवा है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान और गांवों का समुचित विकास ही किसी भी जनप्रति निधि की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने