जनपद ​बलरामपुर - एमपीपी इंटर कॉलेज, बलरामपुर के संयोजन में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स रैली का शुभारंभ अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटूराम एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पूजन-अर्चन कर किया। मॉडर्न इंटर कालेज की बालिकाओं द्वारा माँ सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

​उद्घाटन समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों से आई खिलाड़ी टीमों ने अपने-अपने स्कूल के झंडे और बैनर के साथ मुख्य अतिथि को शानदार मार्च पास्ट कर सलामी दी।

मुख्य अतिथि ने हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की और सभी खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन के साथ प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। गत वर्ष की विजेता खिलाड़ी मधु वर्मा और कंचन ने प्रज्वलित खेल मशाल लेकर मैदान का चक्र पूरा किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने खेल आयोजन की आधिकारिक घोषणा की।​प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में मेडल पक्के किए।

  • ​जूनियर बालक (हाई जम्प):
    • ​प्रथम: वाहिद हुसैन (हाजी इस्माइल)
    • ​द्वितीय: अमर सिंह (बीपीएस रेहरा)
    • ​तृतीय: लाल बाबू यादव (एमवाई उस्मानी
    • सीनियर बालक (लंबी कूद):
    • ​प्रथम: अरविंद यादव (एमपीपी इंटर कॉलेज)
    • ​द्वितीय: कृष्ण यादव (एमपीपी इंटर कॉलेज)
    • ​तृतीय: अमरजीत (एजी हाशमी इंटर कॉलेज)
  • ​जूनियर बालक (लंबी कूद):
    • ​प्रथम: वाहिद हुसैन
    • ​द्वितीय: लवकुश यादव (आरएसबी मथुरा)
    • ​तृतीय: उदित सिंह (स्वतंत्र भारत)
  • ​सब जूनियर बालक (लंबी कूद):
    • ​प्रथम: नौशाद (आरएसबी)
    • ​द्वितीय: नीलेश (बीपीएस रेहरा)
    • ​तृतीय: पिंटू यादव (मॉडर्न इंटर कॉलेज)

​गरिमामयी उपस्थिति एवं आभार ज्ञापन ​कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संयोजक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से आए हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।​उद्घाटन के इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल, अशोक पांडेय, कुमेश कुमार सरोज, भगवती शुक्ला, केपी यादव, विनीता वर्मा, हरि प्रकाश वर्मा, मोहिउद्दीन सिद्दीकी, आबू हाशिम, वंदना पांडे, अर्चना श्रीवास्तव, अन्नपूर्णा वर्मा, हेमंत कुमार तिवारी, भुनेश्वर पाण्डेय सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

            

           

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने