बलरामपुर- विश्व मानसिक स्वास्थ्य माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एम.एल.के. पी.जी. कॉलेज, बलरामपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के लिए साँस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ मन से ही स्वस्थ शरीर होता है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक विचारों से बचना चाहिए.
कार्यक्रम में मनोविज्ञान परास्नातक के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, गीत, नृत्य, हेल्थ टॉक एवम अन्य प्रस्तुतियां दी. मानसिक स्वास्थ्य पर बनाए गए विडिओ का प्रदर्शन भी किया गया और कार्यक्रम में मुख्य नियंता प्रो वीणा सिंह, समन्वयक आईक्यूऐसी प्रो श्री प्रकाश मिश्र, सांस्कृतिक निदेशिका प्रो रेखा विश्वकर्मा, प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ ऋषि रंजन, डॉ जितेन्द्र कुमार, डॉ सद्गुरु प्रकाश, डॉ बी एल गुप्ता, डॉ अनामिका सिंह, डॉ ओ पी सिंह, डॉ अनुज सिंह, डॉ विनीत कुमार, डॉ शकुंतला सिंह, श्रीमती मनिका मिश्रा आदि, मनोविज्ञान विभाग से डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ वंदना सिंह, डॉ. सुनील शुक्ला, राजर्षि मणि त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी कार्यक्रमो का संचालन मनोविज्ञान परास्नातक के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know