जनपद बलरामपुर- समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकारों की रक्षा की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर गंभीर प्रहार है। उन्होंने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जनता और विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की मर्यादा का सम्मान करते हुए विपक्ष की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सुनना चाहिए।
इस मौके पर जिला महासचिव नर्सिंगपाल यादव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिला अध्यक्ष मनीष चंद सोनकर, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, विशाल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी गणेश प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष वसीम खान, विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव, आकाश सिंह यादव, विनोद यादव, राहुल यादव, महेंद्र यादव, सतीश यादव, शिवम सोनकर सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know