जनपद बलरामपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर अवध प्रांत द्वारा मंगलवार को क्षितिजा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से 500 से अधिक छात्राओ ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नेहा ख़ान, कार्यवाहिका (RSS) नेहा भारद्वाज, प्रांत कार्यकारणी सदस्य शिवांगी दूबे, इकाई उपाध्यक्ष रक्षिता मिश्रा, नगर अध्यक्ष मुन्नू तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दुबे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखा। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नेहा ख़ान ने कहा कि आज की युवतियों को केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार युवतियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिसका लाभ लेकर बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। आज की नारी अब अबला नहीं सबला है। उन्होंने कहा यह एबीवीपी की ही देन है की मैं अंबेडकर नगर से लखनऊ पहुँची। मुझे याद है कि मैं 2016 में एबीवीपी में मिशन साहसी कार्यक्रम कराने जाती थी। मैं पूरे गर्व के साथ कह सकती हूँ की मैं आज जो कुछ भी हूँ वह एबीवीपी की ही देन है। मुख्य वक्ता कार्यवाहिका नेहा भारद्वाज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति का प्रतीक माना गया है। क्षितिजा का अर्थ ही है क्षितिज को छूने वाली। हमारी युवतियों को अपने संस्कारों को बनाए रखते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय करनी होगी। जब युवती सशक्त होगी, तभी राष्ट्र सशक्त होगा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ। मंच संचालन विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। तपस्या, शिखा पांडेय, अंशिका उपाध्याय ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियो से सबका मन मोह लिया। इस दौरान नगर जिला प्रमुख डॉ अनुज सिंह, नगर अध्यक्ष आलोक शुक्ला, अनुज, आदर्श, आनंद, वीरेंद्र, संदीप, राहुल, पलक, सलोनी, विभा, शीलू, अदिति गुप्ता, शिवांश, मंजीत, शिवम, देवांश, रिफ़त, रेहान, राज्यवर्धन, नगर मंत्री रेहरा आदेश कश्यप, रोहन तिवारी, अभिषेक, अम्बुज भार्गव, विभाग संगठन मंत्री अनुज सहित आदि कार्यकर्ता और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

            हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने